एटीएम और यूपीआई से मिलेगा पीएफ का पैसा
देश के करोड़ों ईपीएफओ खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जल्द ही एटीएम और यूपीआई के जरिए पीएफ निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ का पैसा निकालना पहले से कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा।