मालदा सीमा पर बढ़ा तनाव, हाई अलर्ट
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ गया है। अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के प्रयास के दौरान दोनों देशों के सीमा बल आमने-सामने आ गए। स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।