इस्तीफे की पेशकश कर भावुक हुए उद्धव
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगता है कि वह शिवसेना प्रमुख पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह राजनीतिक संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं।